बरेली, जून 18 -- मूसलाधार बारिश से तापमान जरूर गिरा लेकिन उमस बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं और तापमान में गिरावट आएगी। उसके बाद 21 जून से फिर मौसम करवट ले सकता है। तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन 10 बजे धूप निकली। पूरा दिन बादलों की सूरज से आंख मिचौली चलती रही। बारिश तो नहीं हुई लेकिन उमस का असर बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.