नैनीताल, अक्टूबर 7 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते सुबह और रात को ठंड महसूस की जाने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। जिसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हो गई, साथ ही कोहरा भी छाया रहा। करीब एक बजे तक तेज बारिश होती रही। शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। जहां बीते सोमवार को अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं, मंगलवार को जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.