बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- बारिश से राहत के बाद फिर गर्मी और उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। सोमवार को सुबह से ही कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादलों के छाए रहने का सिलसिला रहा। गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। हालांकि अभी मौसम विभाग आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ बारिश की संभावना जता रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। झमाझम बारिश से कार्वी राहत मिल रही है तो कभी उमस भरी गर्मी पसीने छुड़ा रही है। अब रविवार को झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से और राहत मिली लेकिन सोमवार को सुबह से ही धूप-छांव के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार को सुबह हल्की धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय आसमान में छाए बादलों ने बारिश के संके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.