बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- मौसम में बदलाव के चलते गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अब शुक्रवार को सुबह से धूप-छांव का मौसम बना रहा। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर बारिश शुरु हो गई। जिससे लोगों ने राहत के बजाए गर्मी महससू की। न्यूनतम तापमान 32 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर तक तेज धूप तो शाम को बारिश का मौसम बन रहा है। इससे गर्मी में राहत के बजाए लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। हल्की बारिश के चलते उमस का अहसास बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। तेज धूप के चलते लोगों ने गर्मी महसूस की। दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक बादल छाए रहने के साथ बारिश शुरु हो गई, लेकिन कुछ देर की बारिश में राहत के बजाए ...