शिमला, अक्टूबर 30 -- हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। राज्य के ऊंचाई वाले और जनजातीय क्षेत्रों में तापमान लगातार गिरने लगा है। कई स्थानों पर रात का पारा माइनस में चला गया है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति जिला इस समय राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पूरे हिमाचल में सबसे ठंडा स्थान रहा। इसी जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री और केलंग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार गिरते तापमान के कारण इन इलाकों में प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी जमना शुरू हो गया है। वहीं, लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, अंगीठी और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। राजधानी शिमला और आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.