बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है। गुरुवार को सुबह सूर्यदेव के दर्शन के साथ दिन की शुरुआत हुई। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ने पर लोगों को दिक्कत हुई। न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह-शाम गर्मी में राहत की उम्मीद है। गुरुवार को सुबह के समय गर्मी से राहत रही। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के तेवर बढ़ने पर गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप से गर्मी का अहसास बढ़ गया। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिनभर उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। शाम के समय गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम बदला रहेगा। तापमान 30 ड...