इटावा औरैया, फरवरी 4 -- ऊसराहार। बारिश के बाद मौसम साफ होने से ताखा क्षेत्र में आलू की फसल पर पछेती झुलसा रोग शुरू हो गया है इस बीमारी के फैलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है क्षेत्र में करीब 60 प्रतिशत आलू की फसल इस समय 60 से 80 दिन की अवस्था में है जो पछेती झुलसा के लिए सबसे अधिक संवेदनशील मानी जाती है। खेतों में पत्तियों पर भूरे-काले धब्बे दिखाई देने लगे हैं, वहीं कई जगह पत्तियां सूखने लगी हैं जिससे फसल की बढ़वार रुक गई है। किसान जयवीर रोहित मोहित योगेंद्र का कहना है कि अगर समय रहते इस रोग पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आलू की पैदावार में 10 से 20 प्रतिशत तक का नुकसान हो सकता है। झुलसा रोग अधिक नमी और अचानक मौसम में बदलाव के कारण तेजी से फैलता है बारिश के बाद धूप निकलने और तापमान में उतार-चढ़ाव से यह रोग और तेजी से पनप रहा है। पहले ही बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.