अयोध्या, अगस्त 14 -- अयोध्या/पूराबाजार। सरयू का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर प्रति घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ने लगा है। खबर लिखे जाने तक यह खतरे के निशान से जल स्तर 18 सेंटीमीटर पीछे था। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह ने बारिश के पानी को जल स्तर बढ़ने का कारण बताया है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस बीच बैराजों द्वारा पानी नही छोड़ा गया है। लेकिन बारिश का पानी नदी में मिलना स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसी कारण से जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने जलस्तर ज्यादा बढ़ने की संभावना से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...