देवरिया, जून 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से शहर की कई नालियां चोक हो गईं, जिससे कई सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। वहीं कई सड़कें बारिश के कारण कीचड़ से सराबोर हो गईं, जिससे लोगों को आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल निकासी का पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण कई सरकारी कार्यालय व मेडिकल कालेज परिसर में भी जगह- जगह बारिश का पानी भर गया। कार्यालयों में जाने वाले लोग बारिश के पानी को लांघकर कार्यालयों में पहुंचे। झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन शहर के कई नाले व नालियां भी चोक हो गईं। प्लास्टिक का कचरा नालियों में फंसने के कारण बारिश से शहर की कई नालियों चोक हो गईं और नाली ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगीं। राघव नगर में नाली के चोक होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.