खगडि़या, सितम्बर 24 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित यूसुफ अंसारी गली में बारिश के जल जमाव से मुहल्ले में मच्छरों के आतंक काफी बढ़ गया है। जिससे मुहल्ले के लोग काफी परेशान हंै। जल जमाव से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन नगर प्रशासन जल जमाव की समस्या से बेखबर बने हुए है। हजारों की आबादी वाली इस मुहल्ले में लोगो का हमेशा आवाजाही होती है, लेकिन मुहल्ले की सड़कों पर जल जमाव की समस्या रहने से पैदल चलने में भी हाथ मे चप्पल उठाकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ता है। मुहल्ले के रहने वाले मो. मुमताज अंसारी, रियाज अंसारी, निसार अंसारी ने बताया कि बारिश के मौसम में हमेशा मुहल्ले में जलजमाव रहता है। जलजमाव के कारण विषैले मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों के आतंक से मुहल्लेवासियो का जीना दुश्वार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.