लखनऊ, अगस्त 14 -- राजधानी में बुधवार की देर रात हुई बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में 30 से ज्यादा पेड़ व डालियां गिर गयीं। इसकी वजह से रास्ते बंद हो गए। सुबह आफिसों के लिए निकले लोगों को इनकी वजह से जाम में फंसना पड़ा। अलीगंज के सेक्टर ए में सहजन, जलवायु विहार आशियाना में नींम का बड़ा पेड़ गिर गया। रामनगर, तिलक नगर में भी पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया। बटलर पैलेस कालोनी के भीतर भी पेड़ गिरा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। महात्मागांधी मार्ग पर भी अशोक का बड़ा पेड़ गिरा। जिससे यह मार्ग भी काफी समय तक बंद रहा। लम्बा जाम लग गया। वीएन रोड, मदन मोहन मालवीय रोड पर अशोक व फाइकस के पेड़ गिरे। विज्ञानपुर सेक्टर जे अलीगंज में सूखा पेड़ गिरा। वृन्दावन के सेक्टर नौ में भी पेड़ गिरा। इसके अलावा भी तमाम जगहों पर पेड़ गिरे। गनीमत रही कि उस सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.