बदायूं, सितम्बर 2 -- यूपी के बदायूं में हादसा हो गया है। तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति चपेट में आ गए। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। घायल को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद तहसील प्रशासन ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। दंपति के तीन बेटे हैं जो उनसे अलग पॉलीथिन डालकर रह रहे थे। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नसरौल गांव का है। यहां रहने वाले 75 साल के किशनपाल अपनी पत्नी दुलारो देवी 70 वर्ष के साथ कच्ची दीवार बनाकर उस पर पॉलीथिन डालकर रह रहे थे। बारिश की वजह से कच्ची दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। जब तक मोहल्ले और परिवार के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक दुलारो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.