बिजनौर, अगस्त 13 -- मंगलवार को प्रातः से ही पड़ रही मूसलाधार वर्षा के कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या 20% से भी काम रही। पिछले पांच दिनों से बारिश के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम रही। कई स्कूलों में पानी भरा है तो कई की छते टपक रही हैं। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश के कारण किसानों के खेत पानी से लबालब भर गए हैं और पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ठाकुरद्वारा रोड रामगंगा खोह नदी पर जलस्तर बढ़ जाने से टांडा, बेरखेड़ा, रेहनी, गंगाधरपुर, सिपाही वाला आदि ग्रामों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.