हाथरस, अक्टूबर 7 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार की दोपहर को आसमान में बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश हुई। इस कारण मंडी धान लेकर पहुंचे किसान बिना बिक्री के माल लेकर लौट आए। मंडी समिति में किसानों के माल को रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण किसानों को धान भीगने से प्रभावित होने का डर सताता है। किसान जैसे फसलों को लेकर गए वैसे वापस आ गए। इस कारण मंडी में अन्य दिनों की अपेक्षा धान की बिक्री कम रही। हाथरस जिले में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। इन दिनों मंडी में 1509 व 1692 प्रजाति का धान बड़े पैमाने पर आ रहा है। अब सोमवार को अचानक से मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते मंडी धान लेकर पहुंचे किसान काफी देर तक धान बिकने का इंतजार करते रहे। धान की अधिक आवक होने के चलते अधिकांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.