मुंगेर, अक्टूबर 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंगेर में बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा दसवीं के दिन 32 कहारों पर निकाले जाने की परंपरा है। लेकिन इस वर्ष गुरुवार को दसवीं के दिन बारिश के कारण शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। बड़ी दुर्गा पूजा समिति एवं केन्द्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति के निर्णय के आलोक में शुक्रवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। रातभर नगर भ्रमण के बाद बड़ी दुर्गा प्रतिमा शनिवार की सुबह 8 बजे भगत सिंह चौक पहंुचेगी और यहां से सोझी घाट पहुंचने पर बड़ी दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। 12 वर्ष बाद दसवीं को नहीं निकली विसर्जन यात्रा: बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा दसवीं की शाम निकाले जाने की परंपरा है। शहर में जगह-जगह आरती के बाद दूसरे दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतिमा का विसर्जन सोझी घाट में किया जाता है। पूजा समिति के अनुसार 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.