धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, संवाददाता गर्मी के मौसम में हुई बारिश ने ही शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। बारिश से कई जगहों पर पेड़ की डाली टूटकर तार गिरी तो कई जगहों पर बिजली के उपकरण में तकनीकी खराबी आ गई। इससे आधे में शहर में लगातार छह घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली दोपहर तीन बजे के बाद लौटी। लगातार छह घंटे बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ा। कई घरों के इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज कर गयी। सुबह बिजली नहीं रहने से महिलाओं को घरेलू काम करने परेशानी हुई। नया बाजार सब डिविजन के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि बारिश से कई जगहों पर बिजली उपकरणों में छोटी-छोटी खराबी आ गई। कई जगहों पर पेड़ की डाली भी टूटकर गिरी। फीडर की लाइन में कई जगहों पर फ्यूज भी उड़े हैं। एक जगह पर खराबी दूर करने पर दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.