आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। बारिश के अभाव में जिले में अब तक साठ प्रतिशत ही धान की रोपाई हो पाई है। जनपद में भूजल स्तर नीचे चले जाने से नलकूप पानी छोड़ रहे हैं। बिजली की अघोषित कटौती भी किसानों के लिए समस्या बनी हुई है। पर्याप्त बारिश न होने से पानी के अभाव में रोपा गया धान भी प्रभावित हो रहा है। कृषि विभाग ने इस बार जनपद में 1.67 लाख हेक्टेयर में धान की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जून के अंतिम सप्ताह से किसान धान की रोपाई शुरू कर देते हैं। आधा जुलाई बीतने के बाद भी धान की रोपाई का काम धीमी गति से चल रहा है। पर्याप्त पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। भूजल स्तर अधिकतर स्थानों पर 20 फिट से नीचे चला गया है। लोगों के सामने पेयजल की भी समस्या आ रही है। हैंडपंप झटका दे रहे हैं। नलकूप भी ठीक तरह से नहीं चल पा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.