अल्मोड़ा, मार्च 22 -- सरकार के तीन साल कार्यक्रम में बारिश ने खलल डाल दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्टेडियम पहुंचते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के फुहारों के बीच सीएम धामी ने मंच से सरकार की तीन साल की उपलब्धियों की झड़ी लगा दी। करीब 15 मिनट चले भाषण के दौरान सीएम भी बारिश में भीगते हुए नजर आए। सरकार के तीन साल पूरे होने पर नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। यहां दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सीएम को दो बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचना था। लेकिन मौसम की खराबी से उनका विमान तीन बजे पहुंचा। यहां डीएम आलोक कुमार पांडेय व एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सीएम का स्वागत किया। गॉड ऑफ ऑर्नर के बाद सीएम स्टेडियम पहुंचे। यहां स्टॉलों का निरीक्षण किया। जैसे ही सीएम मंच पर पहुंचे बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.