सीतामढ़ी, जून 13 -- सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार को हवा में बदलाव देखा गया। पुरवा हवा चलने से गुरुवार की अपेक्षा तापमान में कमी देखी गई। आसमान में धूप-छांव का खेल चलता रहा है। लेकिन उमस से लोग परेशान रहे। किसान बारिश के आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना भी फेल हो गया। किसान धान का बिचड़ा डालने के लिए बारिश के आस में खेतों की जुताई कर इंतजार कर रहे हैं। धान का बिचड़ा डालने के लिए फिलहाल बारिश होना जरूरी है। बारिश नहीं होने से खेतों में धूल उड़ रहे है। मौसम अनुकूल नहीं है। इस कारण डीजल और मोटर पंप चलकर धान के बिचड़े नहीं लगाए जा रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र भी समाप्त हो चुका है। लेकिन जिले में अब तक धान के बिचड़े लगाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एक लाख चार हजार हेक्टेयर में ...