मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- अक्तूबर का महीना शुरू हो जाने के बावजूद परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है। मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से मौसम काफी बिगड़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यलो अलर्ट रविवार से मंगलवार तक के लिए जारी किया गया है। जिसके मुताबिक आज से मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान पर बादल छा सकते हैं। आज कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि, सोमवार और मंगलवार को आसमान पर काफी घने बादल छाए रह सकते हैं। गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी में कहीं-कहीं काफी तेज मेघगर्जना के साथ ओले पड़ने का अंदेशा भी जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.