एटा, जनवरी 28 -- जिले में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार रात तेज गरज चमक के साथ शुरू हुई बेमौसम बारिश सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। इसके साथ चली बर्फीली हवाओं ने जिले में एक बार फिर ठंड का अहसास करा दिया है। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी बनी रही। जिले में अचानक हुई बेमौसम बारिश से कई फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार इस समय आलू की खोदाई हो रही है और सरसों की फसल पकने की स्थिति में खड़ी है, लेकिन खेतों में पानी भरने से आलू के सड़ने और सरसों की फली झड़ने का खतरा बना पैदा हो गया है। बुधवार को भी दिनभर आसमान में काले घने बादल छाए रहने से किसान चिंता में हैं। इतना ही नहीं बारिश के बाद चली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.