बांका, अप्रैल 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| पिछले दिनों क्षेत्र में आई आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को फसल सहायता योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बीएओ से मिला। पैक्स अध्यक्ष एवं किसान श्रीनारायण शर्मा सलिल, रामबालक शर्मा, प्रगतिशील किसान प्रियव्रत शर्मा आदि ने बताया कि पिछले 12 एवं 13 अप्रैल को आई आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से रबी फसल, आम एवं अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ। विभागीय अधिकारी किसानों के हित की अनदेखी कर इस नुकसान को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि इस बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों को खून के आंसू रोने को विवश कर दिया है। किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, इस नुकसान से अब कर्ज लौटाना भी मुश्किल हो रहा है। इस आपदा से गेहूं की फसल पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.