गंगापार, फरवरी 11 -- बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चामू गांव के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र शिवशंकर बिंद, निवासी ग्राम चामू श्री तारा थाना बारा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रमोद बिंद मंगलवार को असरवाई गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान चामू नहर पुलिया के पास किसी वाहन ने टक्कर मारी है। बताया गया कि प्रमोद बिंद सात भाइयों में चौथे स्थान पर थे। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, सावित्री देवी एक बेटी रिया बिंद और एक बेटा रियांश बिंद हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी व...