गंगापार, जुलाई 13 -- बारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से किसान परेशान हैं। विद्युत उप केन्द्र बारा, गौहनिया की आपूर्ति दो दिन से बाधित हो गई है। इससे उमस से लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।गौहनिया उप केन्द्र के तरहार फीडर के किसानों ने बताया कि शनिवार दिन भर लाइट नहीं रही। देर रात में लाइट आई तो किसी तरह एक बीघा में पानी भरा गया और सुबह होने के पहले ही बिजली चली गई। इससे धान की रोपाई बाधित हो गई है। बताया गया कि बरसात के बाद यह समय धान की रोपाई के लिए उपयुक्त है किन्तु तरहार इलाके में नलकूप के पानी से ही रोपाई होती है। रोपाई के समय बिजली का रोना शुरू हो गया है। इसके कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। किसानों के अनुसार यदि यही स्थिति रही तो कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.