रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाराही फेस-2, जगदीशपुर की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन पानी की निकासी, सड़क, पार्क और मंदिर जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की। कॉलोनाइजरों पर प्लॉट बेचते समय वादा कर सुविधाएं न विकसित करने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में कॉलोनी जलमग्न हो जाती है, जिससे लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ता है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उन्हें कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कॉलोनी से 100-200 मीटर दूर एक पुलिया बनी थी, जिससे बरसाती पानी धीरे-धीरे निकल जाता था, लेकिन अब पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा है। कहा जब उन्होंने जमीन खरीदी थी, तब कॉलोनाइजरों ने पक्की सड़क, नाली, पार्क और मंदिर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.