उन्नाव, सितम्बर 5 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार के ग्राम नटवरगंज मजरे ककरारी में शुक्रवार को बारावफात जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें करीब छह से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह विवाद छह दिन पहले एक लड़की के अपहरण की घटना से जुड़ा है। नटवरगंज गांव में रहने वाली एक बेटी छह दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही निजाम के बेटे शाहरुख को नामजद कर थाने में तहरीर दी थी। इसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह बेटी पक्ष के जामद अली, शौकत, बाबू बारावफात जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। पहले से मौजूद गांव के निजाम, पप्पू, राहुल, रोहित, अरबाज, असलम, शमन बाबू और रफीकुन पत्नी गुलफाम ने एकजुट होकर हमला बोल दिया। दोनों पक्ष के करीब छह से अधिक लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.