जौनपुर, जनवरी 28 -- जौनपुर। महाराष्ट्रीय बारामती में लैंडिंग के समय विमान क्रैश होने से उसमें आग लग गई और पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे हुए इस हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की जान गई है। मरने वालों में फ्लाईट अटेंडेंट पिंकी माली भी हैं, जो जौनपुर जिले के केराकत तहसील में स्थित भैंसा गांव की रहने वाली हैं। भैंसा गांव निवासी शिव कुमार माली चार भाईं हैं। शिव कुमार परिवार के साथ मुंबई में ही रहते हैं। पिछले साल पिंकी की शादी हुई थी। भैंसा गांव में रहने वाले पिंकी के चचेरे भाई शीतला प्रसाद माली ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। बताया कि इसी हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की भी मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.