पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- बाराबीसी सामुदायिक पुस्तकालय देवलथल की गूगल मीट के जरिए छठवीं पुस्तक परिचर्चा हुई। इस दौरान पाठकों ने पढ़ी किताबों के संदर्भ में जानकारी साझा की। शिक्षक व साहित्यकार महेश चंद्र पुनेठा ने बाल साहित्य की कहानियों में प्रकाश डाला। पानीपत से हर्षा भण्डारी ने जल थल मल पुस्तक में बात रखी। अल्मोड़ा से विनीता ने सीता मिथिला की योद्धा पुस्तक के बारे में बताया। डीहाट से नवल किशोर ने चित्रलेखा पुस्तक में बात रखी। पुस्तकालय प्रभारी करन तिवारी ने बताया कि जल्द ही पुस्तकालय की सभी कार्यशालाओं और कार्यों की स्मारिका तैयार कर जून माह में विमोचन किया जाएगा। पुस्तक परिचर्चा में रुद्रप्रयाग से अर्चना बेंजीवाल, देवलथल से लक्ष्मी विश्वकर्मा, पहाड़ी वोकल्स यूथ क्लब से विशाल चंद, अशोक पाण्डेय, आदर्श रावत, अनुराधा बेनीवाल व हिंताश जोशी, नी...