बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- सतरिख (बाराबंकी)। क्षेत्र के रेठ नदी पुल के नीचे रविवार को संदग्धि परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शनिवार की दोपहर में घर से बाहर निकला था। मृत युवक मनोज कश्यप (24) वर्ष पुत्र छंगालाल शरीफाबाद गांव का निवासी था। पुल के नीचे युवक का शव देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था। परिजनों की सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। शनिवार को घर से निकला था मनोज : परिजनों के अनुसार मनोज शनिवार की दोपहर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने रेठ नदी के पुल के नीचे उसका शव पड़ा देखा ...