बाराबंकी, मार्च 22 -- हैदरगढ़। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी नरौली गांव स्थित सूर्या सदन में विशाल रामचरित मानस सम्मेलन 23 मार्च से शुरू होगा। आयोजक नन्द कुमार मिश्र ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी शामिल होंगे। 23 मार्च से रामचरितमानस अखंड पाठ शुरू होगा। 24 मार्च को हवन पूजन होगा। 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से संतों का समागम होगा। जिसमें रायबरेली लखनऊ उन्नाव सहित अयोध्या धाम से आने वाले मानस मर्मज्ञ रामचरितमानस पर आधारित अपने-अपने विचार रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.