बाराबंकी, मार्च 19 -- मसौली। बाराबंकी बहराइच नेशनल हाइवे के करीब बड़ागांव से गुजर रही माइनर में महिला का अर्धनग्न शव उतराया मिला। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मसौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को माइनर से बाहर निकाला। आसपास के ग्रामीणों को बुलाया मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के गर्दन और सिर पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे। ग्रामीणों का मानना है की हत्या करके महिला का शव माइनर में फेंक दिया गया है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की मगर कोई साक्ष्य नहीं मिला। महिला की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। ग्रामीणों ने देखा शव तो मचा हड़कंप : मसौली के बड़ागांव निवासी किसान बुधवार की सुबह-सुबह अपने खेत की ओर जाने के लिए निकले। नेशनल हाईवे पर पुलिया के समीप माइनर में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.