बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने आईजीआरएस सम्बन्धी मामलों के निस्तारण की अद्यतन स्थित की अधिकारियों से फीडबैक लिया। आईजीआरएस प्रकरणों की रैंकिंग में गिरावट पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित आईजीआरएस के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से ले और यथा संभव उनके निस्तारण का प्रयास करें नहीं तो वह खुद ही जिम्मेदार होंगे। अधिकारी सभी शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित करते हुए उनसे फोन पर बातचीत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.