बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी। सरयू नदी के पावन तट पर सेमरी में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को धार्मिक उल्लास और वैदिक परंपराओं के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन वेदी पूजन, शिखर पूजन, महा रुद्राभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के साथ वातावरण धार्मिक बना रहा। रुद्राक्ष से किया गया महाभिषेक श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत अलौकिक रहा। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आचार्यों के सानिध्य में भगवान गुप्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। तत्पश्चात सभी के लिए सुख शांति, समृद्धि की मंगल कामना की। भव्य है गुप्तेश्वर महादेव मंदिर: गुप्तेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन शिवधाम है जो अपनी भव्यता को लिए तीव्र गति से एक उभरते हुए तीर्थ क्षेत्र के रूप में पहचान बना रहा है। शांति मय वातावरण व पास ही ब...