बाराबंकी, अगस्त 29 -- जहांगीराबाद। साइबर एक्सपर्ट अनुराग उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का सही उपयोग हमें नई दिशा देता है लेकिन गलत इस्तेमाल से यह अपराध का माध्यम बन सकता है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत, लिंक पर क्लिक करना और व्यक्तिगत जानकारी साझा करना खतरनाक साबित हो सकता है। वे शुक्रवार को स्थानीय श्रीराम मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एसएसआई शिव सिंह, एसआई रोहित शुक्ला, कांस्टेबल मनीष सिंह एवं कांस्टेबल प्रियंका राज समेत पूरी पुलिस टीम ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112 की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर छात्र-छात्राएं इन नंबरों पर तुरंत मदद मांग सकते हैं। ...