बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। नवंबर माह में अच्छा कार्य करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने छह चौकी इंचार्जों को पुरस्कृत किया है। इनमें से चार बारादरी थाने के हैं। इनमें बारादरी थाने की सेटेलाइट चौकी इंचार्ज विनय बहादुर को 2500, कांकरटोला के जावेद अख्तर व मॉडल टाउन के जितेंद्र को 15-15 सौ और जगतपुर के कुशलपाल सिंह को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा कैंट के नकटिया चौकी इंचार्ज रोहित तोमर को एक हजार और फरीदपुर के कस्बा चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह को पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...