जमुई, मई 13 -- बरहट । निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के एन एच 333 मलयपुर - लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के विशनपुर मनुषघट्टा पुल पर तेज गति से आ रहा एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रौंद दिया जिसमें दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बसमता गांव निवासी सौरभ कुमार (18) पिता रोहित यादव, तथा दूसरे युवक की पहचान आयुष कुमार (13) पिता अवधेश यादव के रुप में की गई है। वहीं अवधेश यादव का दूसरा बेटा प्रिंस कुमार [18) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई बताए गए हैं जबकि आयुष व प्रिंस सगे भाई थे।घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मच गया है। माता पिता व परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है। बताया जाता है कि मृतक व...