बरेली, फरवरी 13 -- शीशगढ़, संवाददाता। बारात चढ़ाकर लौट रही बग्घी को रात में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बग्घी के दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। बग्घी चालक बाल बाल बच गया। शीशगढ़ कस्बा के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी महफूज आलम गुरुवार रात में रास डंडिया में बारात चढ़ाकर बग्घी लेकर घर लौट रहे थे। रात में 1.30 बजे अताउर्रहमान के बाग के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी में टक्कर मार दी। जिससे बग्घी के दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। महफूज बाल-बाल बच गए। बग्घी मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.