हरदोई, मई 13 -- हरदोई। 12 मई को बारात आने के बाद उसी दिन देर रात युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। टड़ियावां थानाक्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी रामचंद्र के 23 वर्षीय बेटे नीरज की बारात 11 मई को नयापुरवा मजरा आटवां कटैया गांव गई थी। 12 मई को बारात घर लौटी थी। उसी दिन किसी बात से खफा होकर दूल्हा नीरज गांव के बाहर एक पेड़ में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब गांव से लोग उधर से निकले तो उसे लटकता हुआ देखा। थानाध्यक्ष शिव नारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे वजह है क्या है, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पल भर में खुशियां मातम में बदली बारात वापस आ जाने के बाद घर में खुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.