महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की की शादी थी। इस दौरान मारपीट होने पर शादी रुक गई। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह वर पक्ष और कन्या पक्ष को समझा-बुझाकर मनाया। करीब दो-तीन घंटे बाद जाकर भोर में शादी हुई। इस गांव में गोरखपुर जिले के एक गांव से बारात आयी थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक बारात पक्ष से आई महिलाओं से किसी बात को लेकर उलझ गए। इसको लेकर बारात पक्ष के लोग नाराज हो गए और सूचना पाने पर मौके पर डायल 112 पहुंच गई। किसी तरह बारात पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया और लगभग तीन घंटे बाद भोर में शादी कराई। बारात पक्ष के लोगों ने कन्या की विदाई कराए, लेकिन कोई सामान नहीं ले गए। खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.