पीलीभीत, जनवरी 6 -- बरखेड़ा। संवाददाता बारात के दौरान युवतियों का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। वहां कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। मामला काफी चर्चा में रहा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके यहां सोमवार को बारात आई थी। इसी दौरान उसके यहां भात पहनाने का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी ही एक युवक वहां खड़ी कुछ युतियों की वीडियो बनाने लगा। जब इसका विरोध किया तो युवक आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। इससे एक पक्ष के युवक के काफी चोटें आई। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए मारपीट का आरोप लग...