गोपालगंज, नवम्बर 29 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ गांव में शुक्रवार देर रात आई बारात के दौरान दो युवकों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। उसी विवाद के क्रम में शनिवार को शरारती तत्वों ने बिरसा बथुआ निवासी राम इकबाल भगत के घर में घुसकर उनके पुत्र नीरज कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने खून से लथपथ युवक को तत्काल फुलवरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल ने इस संबंध में फुलवरिया पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...