नई दिल्ली, जून 3 -- यूपी के उन्नाव से शादी समारोह में मारपीट का मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में सोमवार रात पुरवा कस्बा से आई बारात में गांव के युवकों ने डीजे के गाने बदलने को लेकर बारातियों की पिटाई कर दी। मारपीट में दूल्हा व उसका पिता जख्मी हो गए। कन्या पक्ष के लोगों से बीच बचाव न करने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ ने दूल्हे को समझा कर शादी के लिए राजी किया। तब कहीं जाकर पुलिस की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न हो सका। घटना को लेकर लड़के के पिता ने 5 लोगों पर मारपीट व रुपये छीनने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुरवा कस्बा के तोपखाना मोहल्ला के रहने वाले राम सजीवन ने बीघापुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सोमवार रात वह अपने बेटे प्रिंशू की बारात लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.