देवरिया, जून 11 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग में शनिवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान हुए मारपीट व फायरिंग के मामले में रविवार की रात पुलिस ने आठ नामजद व सात अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। साथ ही सात आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया निवासी पृथ्वीनाथ कुशवाहा के बेटे मोहन कुशवाहा की बारात शनिवार की रात कड़सरवा बुजुर्ग निवासी महेन्द्र कुशवाहा के घर आई थी। बारातियों के स्वागत के बाद अन्य रस्म पूरी हो रही थी। बारात इंटर कालेज के मैदान में रुकी हुई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा हो रहा था। फरमाइश गीत को लेकर विवाद हुआ और मा...