उरई, फरवरी 18 -- सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में मंगलवार रात को बारात निकासी के दौरान दूल्हे की कार के आगे चल रहे दोस्त ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी जिसका वीडियो आसपास के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिस आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार रात ग्राम नियामतपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में कुटरा से बारात आई थी। जिसमें बराती बनकर आया दूल्हे के एक दोस्त ने अपनी रिवाल्वर से कई राउंड हर्ष फायरिंग की। जिसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रिवाल्वर चला रहे युवक के अगल-बगल में कई लोग खड़े हैं अगर जरा सी भी चूक हो जाए तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। वीड...