अमरोहा, अप्रैल 27 -- बारात में गए युवक पर जानलेवा हमला कर उसे बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, हालत नाजुक बनी है। तहरीर पुलिस को दी गई है। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई से शुक्रवार शाम एक बारात आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नियावली गई थी। बारात में सलेमपुर गोंसाई निवासी राजा भी शामिल था। वहां उसका अपने साथी रीशू से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रीशू व उसके साथ अन्य युवकों ने राजा को हॉकी व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बारात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर बेहोश पड़े राजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी पर राजा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद राजा को हायर सेंटर रेफर किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.