देवरिया, जून 8 -- प्रतापपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा खुर्द में शनिवार की रात बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। उसी दौरान किसी ने तमंचा से फायरिंग कर दी। इसमें एक किशोर घायल हो गया। पहुंची पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। घायल किशोर की भी स्थिति सामान्य है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया निवासी पृथ्वीनाथ कुशवाहा के बेटे मोहन कुशवाहा की बारात शनिवार की रात इसी थाना क्षेत्र के कड़सरवा खुर्द गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर आई थी। बारात में हल्दी और अन्य रश्म पूरी होने के बाद। रात करीब साढ़े बारह बजे आर्केस्ट्रा चल रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तभी किसी ने तमंचा से फायरिंग कर दिय...