कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- चरवा थाने के राजा का पूरा मजरा चक बादशाहपुर गांव में शुक्रवार रात बारात में गर्म खाना न मिलने से नाराज पिता-पुत्र ने साथी संग मिलकर वधू पक्ष के लोगों को पीट दिया। उनका मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा का पूरा मजरा चक बादशाहपुर गांव निवासी संजय सिंह पटेल पुत्र बुधई लाल पटेल ने बताया कि शुक्रवार शाम शाही पर गांव से उसके चाचा के लड़की की बारात आई थी। बारातियों के खाना खाने के बाद लगभग डेढ़ बजे रात में बाराती पिता-पुत्र अपने एक साथी के साथ उसके पास पहुंचे और गर्म खाना की मांग करने लगे। खाना गर्म करने के लिए समय मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.