गुरुग्राम, फरवरी 22 -- गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में शुक्रवार की रात तुरंत रास्ता न देने के मामूली विवाद में कुछ लोगों ने बारात पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। घटना की शुरुआत शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार मोलाहेड़ा के सरकारी स्कूल के समीप से वाल्मीकि समाज की एक बारात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकल रही थी। दूल्हा घोड़ी पर सवार था और रिश्तेदार बैंड-बाजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच एक कार में सवार दो-तीन युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। भीड़ के बीच से अपनी गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहे थे। सड़क पर बारातियों की भारी भीड़ होने के कारण कार को रास्ता ...