रामपुर, मई 6 -- यूपी के रामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार की शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दरअसल दूल्हे की बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। उधर, दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन के परिजनों में भी मातम पसर गया। ये घटना टांडा थाना क्षेत्र का है। सेंटखेड़ा के मझरा हजरतनगर के रहने वाले 26 साल के योगेंद्र की सोमवार की रात लगुन चढ़ी थी। मंगलवार की शाम मुरादाबाद के गांव बुढ़पुर अलीगंज बारात जानी थी। सुबह करीब 9 बजे वह क्षेत्र के गुरुद्वारे में मत्था टेकने गया था। उधर से लौटते वक्त दड़ियाल मार्ग पर स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास डंपर ने बाइक सवार योगेंद्र को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.