हरदोई, फरवरी 21 -- पाली। गांव बेहटा में शुक्रवार शाम बारात देखने गए एक दलित किशोर पर कुछ युवकों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है, जबकि परिजन रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप लगा रहे हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। गांव निवासी प्रेमचंद्र गांव में आई बारात देखने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद चार युवकों ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया। इसके बाद आरोपित युवक उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर किशोर को घायल कर दिया गया। घटना के बाद हेमनाथ ने थाने में ...